आगामी कार्यक्रम विवरण :

सुविचार

सुविचार


जैसे उबलते पानी में कभी परछाई नही दिखती…

ठीक उसी प्रकार परेशान मन से समाधान भी नही दिखते..

शांत होकर देखिए सभी समस्याओं का हल मिल जाएगा…

गलती जीवन का एक पन्ना है लेकिन रिश्ता पूरी एक किताब है

जरूरत पड़ने पर गलती का एक पन्ना फाड़ देना,

लेकिन एक पन्ने के लिए पूरी किताब कभी ना खो देना…

परिस्थितियाँ जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं..

उससे कहीं ज्यादा आपको मजबूत बना देती हैं..।

आज का सुविचार

रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओं से हुई है तो टूटना मुश्किल है

और अगर स्वार्थ से हुई है, तो टिकना मुश्किल है। 

प्रार्थना ऐसे करो जैसे सब कुछ भगवान पर निर्भर करता है, और प्रयास ऐसे करो जैसे सब कुछ आप पर निर्भर करता है…

 प्रार्थना में हम ईश्वर से बात करते हैं जबकि ध्यान में ईश्वर हमसे बात करते हैं। कभी भी किसी को भला बुरा कहने से पहले यह अवश्य सोच ले कि यदि वही शब्द कोई आपसे कहे तो आपको कैसा प्रतीत होगा।